हल्द्वानी। घर के नीचे से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से चोरी की गयी मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुज़फ्फर अली ने मोटरसाइकिल स्प्लेंडर उसके गोजाजाली स्थित घर के नीचे से चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना बनभूलपुरा में दी थी।
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर दो नाबालिग लड़को को हिरासत में ले लिया गया तथा लड़को के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।






