भवाली। भवाली कोतवाली प्रभारी निरीक्षकउमेश मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कैंची कृष्ण गिरी, पुलिस बल हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह के शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम करने हेतु चौकी क्षेत्र पुराना जंगलात के बैरियर के पास चैकिंग के दौरान समय करीब 7:30 बजे प्रातः एक स्कूटी नीले कलर की जो भवाली से कैची की और आ रही थी। स्कूटी को रोका गया तो चालक द्वारा स्कूटी को तुरंत रोक कर स्कूटी को घुमा कर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल ही मौके पर स्कूटी चालक को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान स्कूटी चालक ने अपना नाम कमल उर्फ रोहित चौहान पुत्र गोविंद सिंह चौहान निवासी नवाबी रोड गली नंबर 8 कुलियाल पुरा कोतवाली हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो पहनी जींस की पैंट की बाय ओर एक वस्तु दिखाई दे रही थी, चेक करने पर 12 बोर अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली भवाली में 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।






