हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की टीम ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में मंगल पडाव फल सब्ज़ी मंडी एवं बरेली रोड नवीन मंडी में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 30 चालान कर 35 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूल किया। साथ ही 25 किलो पॉलीथिन भी जब्त की और दो फलों के ठेलों से अधिक मात्रा में पॉलीथिन कैरी बैग बरामद किए, जिसपर नगर निगम टीम ने दोनों फलों के ठेलों को सीज किया।

इधर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि छापेमारी के दौरान देखने में आया है कि सब्ज़ी, फल, रेहड़ी वाले ज्यादा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए गए हैं, जिसपर अबनगर निगम बड़ा चालान, समान ज़ब्त करने और विक्रेता/सप्लायर पकड़े जाने पर प्रतिष्ठान/वाहन सील करने की भी कारवाई की जाएगी।






