
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को शराब तस्करी की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी हरबन्स सिंह एवम क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हीरानगर धर्मेंद्र कुमार व एसओजी टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये हीरानगर क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान दो शराब तस्कर विक्रम सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम सुंदरपुर थाना सदर रोहतक जिला रोहतक हरियाणा व प्रदीप सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम सिलाना थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा को हीरानगर लाइफ लाइन तिराहे के पास से कार से अवैध शराब की 20 पेटियों की चोरी छिपे तस्करी करते हुये, गिरफ्तार किया गया है।





पुलिस टीम द्वारा तस्करी में प्रयुक्त कार भी सीज किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में संबंधित धाराओं के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह शराब को हरियाणा से लाकर पहाड़ में ऊंचे दामों में बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी हीरानगर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीज, कॉन्स्टेबल हरीश चंद्र जोशी, एसओजी हेड कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह व कांस्टेबल अशोक रावत शामिल रहे।






