हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद में अवैध नशे की बिकी पर अंकुश लगाने एवं आगामी क्रिसमस एवं 31 दिसम्बर के त्योहारी सीजन के दौरान शराब की तस्करी बढ़ने की आशंका के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाने व तस्करों की गिरफ्तारी करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है। जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काईम/यातायात नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्रीय अधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी हरेन्द्र चौधरी द्वारा थाना हल्द्वानी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गयी। टीम द्वारा थाना हल्द्वानी क्षेत्र में टैंकर के अन्दर तस्करी हेतु छिपाकर लायी जा रही 60 पेटी बरामद कर 02 अभियुक्तों को अवैध शराब मय टैंकर सहित गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि पुलिस टीम ने आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी गेट के सामने चेकिंग के दौरान रुद्रपुर की ओर से एक सफेद रंग के बिना नम्बर के टैंकर 407 को रोककर चौक किया गया, तो टैंकर की बॉडी के अन्दर 720 बोतल (60 पेटी) OLD Monk xxx Rum बरामद की गयी एवं मौके से 02 अभियुक्तों लच्छू अहिरवार निवासी छत्तरपुर मध्यप्रदेश व नवीन निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में संबंधित धाराओं के अंतर्गत आबकारी अधिनियम व 420 भादवि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी टीपी नगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पंकज जोशी हेड कांस्टेबल जगदीश भारती हेड कांस्टेबल एसओजी त्रिलोक सिंह कॉन्स्टेबल तारा सिंह कॉन्स्टेबल नवीन राणा कॉन्स्टेबल एसओजी अशोक रावत शामिल थे।






