ब्रेकिंग न्यूज़: डीएम नैनीताल का उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरुस्कार के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र लिखकर कहा कि उत्तराखण्ड के जनपदों में उत्कृष्ट कोटि का कार्य करने वाले जिलाधिकारियों को उत्तराखण्ड शासन द्वारा “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार, 2022 ” प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह अवगत कराने में अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है, कि इस हेतु अधिकृत समिति की संस्तुति के आधार पर उत्तराखण्ड शासन द्वारा वर्ष 2022 के “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार” हेतु आपको भी चयनित किया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़: डीएम नैनीताल का उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरुस्कार के लिए चयन

उन्होंने कहा यह पुरस्कार दिनांक 25 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 11:00 बजे राजभवन ऑडिटोरियम, राजभवन, देहरादून में महामहिम राज्यपाल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त किये जाने हेतु आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। मैं अनुग्रहीत होंउँगा यदि आप अपना अमूल्य समय निकालकर उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पुरस्कार प्राप्त करने हेतु उपस्थित होने का कष्ट करेंगे।

Read more

Local News