Monday, May 25, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

रेलवे की 29 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण मामले में सुनवाई पूरी, निर्णय सुरक्षित

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
November 1, 2022
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
हाईकोर्ट शिफ्ट करने को लेकर अधिवक्ता दो धड़ों में बंटे
Share the news
  • केंद्र सरकार, राज्य सरकार व नगर निगम हल्द्वानी से मांगा हलफनामा

एजेंसी/नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की लगभग 29 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण से जुड़ी रविशंकर जोशी की जनहित याचिका और अतिक्रमणकारियों की ओर से दायर हस्तक्षेप याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गयी और अदालत ने इन मामलों के फैसले को सुरक्षित रख लिया है। दूसरी ओर अतिक्रमणकारियों के विस्थापन से जुड़े मामले में अदालत ने सुनवाई करने के बाद संबद्ध पक्षकारों से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा है।
न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा और न्यायमूर्ति आरएस खुल्बे की युगलपीठ में पिछले दो दिन से रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण से जुड़ी जनहित याचिकाओं एवं हस्तक्षेप याचिकाओं पर सुनवाई हुई। आज भी अदालत ने पूरे दिन इन्हीं मामलों पर सुनवाई की। लगभग 18 अतिक्रमणकारियों की ओर से इसी साल मई में विभिन्न तथ्यों को आधार बनाकर हस्तक्षेप याचिका दायर की गयी थीं। अदालत ने इन्हें सुनवाई के लिये रिकार्ड में रख लिया था।

यह भी पढ़ें 👉

टांडा जंगल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

टांडा जंगल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

May 24, 2026
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

May 23, 2026
हल्द्वानी के होटल में रहस्यमयी मौत से सनसनी, बाथरूम में मिला युवक का शव

हल्द्वानी के होटल में रहस्यमयी मौत से सनसनी, बाथरूम में मिला युवक का शव

May 23, 2026
बकरा ईद से पहले पेयजल और सड़कों को लेकर पार्षदों ने डीएम से लगाई गुहार

बकरा ईद से पहले पेयजल और सड़कों को लेकर पार्षदों ने डीएम से लगाई गुहार

May 23, 2026

इनमें से दो हस्तक्षेपकर्ताओं ने अपनी याचिका वापस ले ली जबकि एक याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया। शेष याचिकाओं पर अदालत ने निर्णय सुरक्षित रख लिया। इस मामले को प्रकाश में लाने वाले मुख्य याचिकाकर्ता रविशंकर जोशी के अधिवक्ता राजीव सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य जनहित याचिका एवं सभी हस्तक्षेप याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो गयी है और अदालत ने निर्णय सुरक्षित रख लिया है। वहीं याचिकाकर्ता मुस्तफा हुसैन व मोहम्मद गुफरान द्वारा अलग अलग जनहित याचिकाओं के माध्यम से अदालत से क्रमशः अतिक्रमणकारियों को हटाने से पहले उनके विस्थापन व इस पूरे क्षेत्र को स्लम क्षेत्र घोषित करने की मांग की गयी थी। अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने बताया कि अदालत ने विस्थापन के मामले में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम हल्द्वानी के अलावा अन्य पक्षकारों से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी निवासी रवि शंकर जोशी की ओर से इसी साल जनहित याचिका दायर कर कहा गया था कि उच्च न्यायालय ने 2016 में एक आदेश जारी कर रेलवे की भूमि पर काबिज सभी अतिक्रमणकारियों को दस माह में हटाने के निर्देश दिये थे, लेकिन रेलवे की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसी के जवाब में रेलवे की ओर से कहा गया था कि 4365 अतिक्रमणकारियों को पीपी एक्ट के तहत नोटिस जारी कर सुनवाई का मौका दिया गया और सभी को भूमि खाली करने के नोटिस जारी कर दिये गये हैं। इसी बीच कुछ अतिक्रमणकारी उच्च न्यायालय पहुंच गये और कहा गया कि उन्हें सुनवाई को मौका नहीं दिया गया है। इसके बाद अदालत ने हाईकोर्ट रजिस्ट्री को दैनिक अखबारों में एक विज्ञापन जारी कर सभी अतिक्रमणकारियों को अपना दावा प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया। इसी के एवज में मात्र 18 अतिक्रमणकारी ही उच्च न्यायालय पहुँच पाये। कल से चल रही मैराथन सुनवाई में अदालत ने इन्हीं अतिक्रमणकारियों का पक्ष सुना और अंत में निर्णय सुरक्षित रख लिया।

Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज़: 4 नवंबर को इगास बग्वाल पर अवकाश घोषित

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़: गौलापार बाईपास रोड पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार खाई में गिरी

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़: गौलापार बाईपास रोड पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार खाई में गिरी

ब्रेकिंग न्यूज़: गौलापार बाईपास रोड पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार खाई में गिरी

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In