Tuesday, May 26, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

नीरज ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत ने लंदन को पीछे छोड़ा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
August 7, 2021
in खेल, देश
नीरज ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत ने लंदन को पीछे छोड़ा
Share the news


हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/टोक्यो। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया

यह भी पढ़ें 👉

बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपियों की ‘डिफॉल्ट जमानत’ रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के आदेश

बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपियों की ‘डिफॉल्ट जमानत’ रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के आदेश

May 6, 2026
हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान, ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ अवॉर्ड से सम्मानित

हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान, ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ अवॉर्ड से सम्मानित

April 26, 2026
भारत बना टी-20 का बादशाह, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार विश्वकप पर कब्जा

भारत बना टी-20 का बादशाह, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार विश्वकप पर कब्जा

March 8, 2026
बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण : अगली संभावित सुनवाई 28 अप्रैल को

बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पुनर्वास के लिए लगेंगे कैंप, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई

February 28, 2026

नीरज ने ओलम्पिक में भारत का पहला एथलेटिक्स पदक जीता और वह भी स्वर्ण पदक के रूप में। भारत ने इसके साथ ही ओलम्पिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का कीर्तिमान बना डाला और लंदन में छह पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। भारत का इन खेलों में यह सातवां पदक था। भारत ने इससे पहले दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीते जबकि महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, बैडमिंटन स्टार पीपी सिंधू, भारतीय पुरुष हॉकी टीम और पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीते। बजरंग ने कुछ घंटे पहले ही कांस्य पदक जीता था लेकिन उनके पदक में नीरज ने स्वर्णिम ख़ुशी का रंग भर दिया।

युवा एथलीट नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो फेंकी जो अंत में उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने वाली साबित हुई। चेक गणराज्य के दो एथलीटों जाकूब वादलेच (86.67) को रजत और विट्ज़सलाव वेस्ली (85.44) को कांस्य पदक मिला। टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरे जोहानस वेटर फाइनल राउंड में भी नहीं पहुंच सके और नौंवें स्थान पर रहकर बाहर हो गए।

नीरज ने अपने स्वर्ण प्रदर्शन के साथ ही राइफल निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के 2008 बीजिंग ओलम्पिक में देश का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने के प्रदर्शन की भी बराबरी कर ली। नीरज इसके साथ ही ओलम्पिक के इतिहास में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए।

2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने टोक्यो ओलंपिक अभियान का शानदार आगाज किया है। उन्होंने यहां बुधवार को क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 86.65 मीटर के थ्रो के साथ सीधे क्वालीफिकेशन से पुरुषों के भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उल्लेखनीय है कि फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने के लिए योग्यता चिन्ह 83.50 रखा गया था।

नीरज ने फाइनल में भी शानदार शुरुआत की और पहली थ्रो में 87.03 मीटर की दूरी नाप ली। उनकी दूसरी थ्रो इससे भी बेहतर रही जिसमें उन्होंने 87.58 मीटर का फासला तय किया। उनकी तीसरी थ्रो 76.79 मीटर रही। इसके बाद उनकी अगली दो थ्रो फ़ाउल रही। उनकी आखिरी थ्रो से पहले उनका स्वर्ण पक्का हो चुका था। उनकी अंतिम थ्रो 84.24 मीटर रही लेकिन उनकी दूसरी थ्रो उन्हें स्वर्ण दिलाने के लिए काफी थी।

दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे चेक खिलाड़ियों ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वे नीरज के खिलाफ मुकाबले में नहीं आ पाए और उन्हें रजत तथा कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर को चौथा और पाकिस्तान के अरशद नदीम को पांचवां स्थान मिला।

नीरज के इस स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में 47 वें स्थान पर आ गया और कुल पदकों के लिहाज से उसे पदक तालिका में 31वां स्थान मिला। भारत 2012 के लंदन ओलम्पिक में अपने छह पदकों के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 57वें स्थान पर रहा था। इस युवा एथलीट ने वो कारनामा कर दिखाइए जो मिल्खा सिंह और पीटी उषा जैसे दिग्गज एथलीट क्रमशः 1960 और 1984 के ओलम्पिक खेलों में नहीं कर पाए थे। नीरज के इस स्वर्णिम प्रदर्शन से भारत ने अपना टोक्यो अभियान शानदार ढंग से समाप्त किया क्योंकि यह आखिरी स्पर्धा थी जिसमें किसी भारतीय एथलीट ने हिस्सा लिया।

चोपड़ा 2016 में भारतीय सेना से जुड़े थे और इस समय वह नायब सूबेदार के रूप में जूनियर कमीशंड अफसर के तौर पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने जकार्ता में 2018 के एशियाई खेलों में 88.06 मीटर की थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था । नीरज ने 2021 में इंडियन ग्रां प्री में 88.07 मीटर के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोडा था।

भला फेंक एथलीट ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और वह 2016 की अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में 86.48 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाया था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Previous Post

स्वस्थ्य विभाग व हाजी राशिद के सहयोग से बनभूलपुरा क्षेत्र में 500 से अधिक लोगो ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन

Next Post

नवी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post
नवी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In