हल्द्वानी। कोलकाता और रुद्रपुर में हुए हालिया रेप और मर्डर के मामलों के विरोध में हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके के युवाओं ने रविवार को कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने इंसाफ की मांग करते हुए नारेबाजी की और दोनों घटनाओं के पीड़ितों के लिए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की कि ऐसे जघन्य अपराधों को अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस कैंडल मार्च के दौरान बनभूलपुरा के युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस दौरान बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा, कांग्रेस नेता नाज़िम अंसारी, शानू अली, अमान अंसारी, शाहनवाज मलिक, अर्श मलिक, उवैस मिकरानी, सय्यद रेहान मियां, शरीक बादशाह, रेहमान चौधरी, अब्दुल शहबान, आदिल मिकरानी, सुहैल सिद्दीकी, ताज़ीम अंसारी, सपा नेता मो० अनस, छात्र नेता आकिब मलिक, आदि लोग शामिल रहे।










