हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के मुखानी के एक युवक को अवैध तमंचे का प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी बच्चीनगर पो0 लामाचौड के निवासी सूरज जोशी ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी करने वाली हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की तहकीकात की और युवक को मय तमंचे गिरफतार कर लिया। नैनीताल पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उसे जेल भेज दिया गया है।






