देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम काण्डपाल मंगलवार 27 फरवरी 2024 को हल्द्वानी दौरे पर हैं। वह यहां बनभूलपुरा हिंसक घटना में घायल महिलाओं/पुलिस कर्मियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य इत्यादि की जानकारी लेंगी। जिसके बाद वह घटना की जांच कर रहे जांच अधिकारी से वार्ता भी करेंगी।







