- दुग्ध विभाग के निदेशालय का भूमि पूजन, सेंट्रल लैब का किया शिलान्यास
हल्द्वानी। उत्तराखंड के दुग्ध एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तीन पानी क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से बनने वाले दुग्ध विभाग के निदेशालय का भूमि पूजन और दो करोड़ की लागत से बने सेंट्रल लैब का शिलान्यास किया। उन्होंने पशुपालकों के लिए आंचल ल्यूक्विड कैल्शियम तथा आंचल समृद्धि फीड सप्लीमेंट का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में आंचल को 2 लाख लीटर दूध प्रतिदिन मिलता है और इसे बढाकर हमें 5 लाख लीटर करना होगा। उन्होने कहा कि 80 करोड़ की धनराशि से नैनीताल दुग्ध संघ का हाईटैक तकनीक से विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दूध की उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्य में पहली बार सरकार ने एक साल में दुग्ध उत्पादकों का 12 रुपए तक मूल्य बढ़ाया है।

बहुगुणा ने कहा कि यहां निदेशालय बनने से क्षेत्रीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार तत्परता से किसानों के जानवरों के इलाज के लिए काम कर रही है। लंपी वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार तेजी से टीकाकरण कर रही है। इस बार लंपी वायरस का प्रभाव पर्वतीय जिलों में देखा जा रहा है जिसके लिए सरकार नियंत्रण करने के लिए टीकाकरण का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा ने आंचल पशु फीड में पूर्ण अनुदान, दुग्ध उर्पाजन बढोत्तरी के लिए पर्वतीय क्षेत्र में 1 रूपये व मैदानी क्षेत्र में 50 पैसा प्रतिलीटर सचिव प्रोत्साहन किये जाने, लालकुआं आधुनिक डेरी प्लांन्ट का विस्तारीकरण सहित कार्मिको की समस्याओं की मांगे दुग्ध मंत्री के सम्मुख रखी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेला तोलिया, दुग्ध संघ अध्यक्ष उधमसिहनगर तिलक राजगंभीर, हरिद्वार रणवीर सिह, निदेशक डेयरी संजय खेतवाल, एमडी सहकारी डेयरी फेडरेशन जयदीप अरोड़ा, उपनिदेशक डेयरी विकास संजय उपाध्याय, उपनिदेशक डीपी सिंह, जीएम यूसीडीएफ डॉ मोहन चंद, उपसामान्य प्रबंधक आर एम तिवारी, सहायक निदेशक डेरी विकास एवं सामान्य प्रबंधक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिंह, सहायक निदेशक डेरी विकास राजेंद्र चैहान, प्रभारी वित्त उमेश पढालनी, लक्ष्मण खाती, पार्षद मुकेश जोशी आदि मौजूद थे।






