हल्द्वानी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के से जनपद के अधिकतर नदी-नाले उफान पर हैं। रामनगर में बहने वाले बरसाती नाले को पार करते समय एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर वाहन में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया, जिसमें से तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में बहने वाले बरसाती नाले को पार करते हुए बुधवार को एक टाटा सुमो वाहन संख्या यूके 01 टीए 3155 दुर्घनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि सुमो में कुल आठ लोग सवार थे। इधर सूचना मिलने पर कोतवाल अरुण सैनी के निर्देश पर पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुँची, और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि टीम ने सुमो में सवार आठो लोगो को सकुशल रेस्क्यू किया। साथ ही तीन लोगों को 112 वाहन के मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। टीम में उप निरीक्षक मनोज सिंह अधिकारी, अपर उप निरीक्षक मोहन चंद्र, हेड कांस्टेबल बलवीर, कांस्टेबल संजय सिंह एवं फायर यूनिट रामनगर शामिल रहे।






