रुद्रपुर। नशे के सौदागरों पर एसटीएफ के एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का फिर चला डंडा। देर रात खटीमा में कार्यवाही कर करोड़ो की स्मैक के साथ दो नशा तस्करो को दबोचा। जानकारी के अनुसार एसटीएफ की एएनटीएफ ने पुलिस के साथ खटीमा थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही करते हुए चकरपुर बनमंडी महादेव मंदिर के पास से दो तस्करों हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज और जसंदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी जनता फार्म गौरी खेरा, सितारगंज को 01 किलो 527 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
इधर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह उत्तर प्रदेश के मीरगंज से बबलू नामक व्यक्ति से लेकर आये थे, और आज नेपाल में किसी लाला को बेचने जा रहे थे। पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। बता दें कि स्मेक की तस्करी के में अरोपी पिछले दो सालों से मीरगंज से स्मैक लाकर नेपाल में अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहे थे। टीम में 1. निरीक्षक पावन स्वरुप, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक विनोद जोशी, Asi जगवीर शरण, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद व थाना खटीमा पुलिस टीम उप नि0 प्रियांशु जोशी, आरक्षी महेश रौंकली, ईशपाल आर्या शामिल रहे।













