
हल्द्वानी। अहमदाबाद, गुजरात में हुए दर्दनाक विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई यात्रियों और चिकित्सा स्टाफ के आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदयविदारक दुर्घटना पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें महापौर गजराज सिंह बिष्ट, समस्त पार्षदगण, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शोकसभा के दौरान नगर निगम परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि यह हादसा न केवल गुजरात बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगतों को चिरशांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

