हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय चैकिंग अभियान के द्वितीय दिवस रविवार को सात टीमों ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। आरटीओ (ई) हल्द्वानी नंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि चैकिंग अभियान में 30 बसों, 30 टैक्सी / मैक्सी, 36 दो पहिया वाहन, 23 ऑटो / ई-रिक्शा एवं 92 भार तथा अन्य 28 सहित कुल 239 वाहनों के चालान किये गये तथा 05 वाहनों को विभिन्न थानों में बन्द किया गया। अभियान के दौरान 21 ओवरलोड यात्री वाहन, 12 ओवरलोड भार वाहन के चालान किये गये।
आरटीओ किशोर ने बताया कि 23 वाहन बिना फिटनेस,14 बिना परमिट, 35 बिना लाईसेन्स, 49 बिना टैक्स, 21 बिना बीमा, 03 प्रेशर हार्न, 35 बिना हेल्मेट, 29 बिना सीट बैल्ट के चालान तथा 12 ओवरस्पीड चालान किये गये। इसके अतिरिक्त अन्य अभियोगों में 116 से अधिक चालान किये गये। यह चैकिंग अभियान हल्द्वानी – कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी – नैनीताल मार्ग, हल्द्वानी- लालकुआँ- पन्तनगर मार्ग, हल्द्वानी- रूद्रपुर एवं हल्द्वानी- चोरगलिया मार्ग पर संचालित किया गया था, यह अभियान दिनांक 27.09.2023 तक जारी रहेगा।






