- 19 वीआईपी नंबरों की नीलामी से परिवहन विभाग को मिला अच्छा राजस्व
- UK04AU0001 नंबर 2.17 लाख में बिका
हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में शुक्रवार को पंजीयन वाहन सीरीज UK04AU के फैंसी और पसंदीदा नंबरों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। नीलामी में वीआईपी नंबरों को हासिल करने के लिए बोलीदाताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। सबसे ऊंची बोली UK04AU9999 नंबर के लिए 2.31 लाख रुपये की लगी, जबकि UK04AU0001 नंबर 2.17 लाख रुपये में नीलाम हुआ। आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह के अनुसार UK04AU सीरीज के पसंदीदा नंबरों की नीलामी निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई गई। इसमें UK04AU9999 नंबर के लिए 2,31,000 रुपये की अंतिम बोली लगी। इसके बाद UK04AU0001 नंबर 2,17,000 रुपये में नीलाम हुआ। नीलामी में UK04AU0005 नंबर की बोली 1,60,000 रुपये तक पहुंची, जबकि UK04AU0007 नंबर 1,42,000 रुपये में नीलाम हुआ। वहीं UK04AU7777 नंबर के लिए 1,00,000 रुपये की अंतिम बोली लगी।

इसके अलावा UK04AU0009 नंबर 95,000 रुपये में नीलाम हुआ। अन्य पसंदीदा नंबरों के लिए भी बोलीदाताओं ने अपनी रुचि दिखाई।UK04AU0003 नंबर 26,000 रुपये, UK04AU0004 नंबर 27,000 रुपये, UK04AU0006 नंबर 25,000 रुपये और UK04AU0008 नंबर 26,000 रुपये में नीलाम हुआ। UK04AU0033 नंबर के लिए 10,000 रुपये की अंतिम बोली लगी। UK04AU0055 और UK04AU0077 नंबर 11-11 हजार रुपये, UK04AU0099 नंबर 11,000 रुपये में नीलाम हुआ। वहीं UK04AU1111, UK04AU3333 और UK04AU4444 नंबरों के लिए 26-26 हजार रुपये की अंतिम बोली लगी। UK04AU8888 नंबर 25,000 रुपये और UK04AU9000 नंबर 11,000 रुपये में नीलाम हुआ। आरटीओ कार्यालय में पसंदीदा और आकर्षक नंबरों को लेकर वाहन मालिकों की रुचि लगातार बनी हुई है। नई वाहन सीरीज में खास नंबर हासिल करने के लिए बोली प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाता है। शुक्रवार को हुई नीलामी में भी कई नंबरों के लिए उम्मीद से अधिक बोली देखने को मिली, जिसमें 9999, 0001, 0005, 0007 और 7777 नंबर प्रमुख रहे।
