अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए एसएसपी, संभाला कार्यभार

  • सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन में 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने में निभाई थी अहम भूमिका
  • हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद संभाली जिम्मेदारी

हल्द्वानी। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार को नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद पहुंचने पर उन्होंने काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचने पर सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने सेवाकाल में अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक रेलवे, उत्तरकाशी और सेनानायक एसडीआरएफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। 

अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए एसएसपी, संभाला कार्यभार

उत्तरकाशी में तैनाती के दौरान उन्होंने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान में घटना कमांडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, एसडीआरएफ के सेनानायक रहते हुए धराली आपदा में 1,386 लोगों के रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व किया और प्रयागराज महाकुंभ-2025 में भी बल की तैनाती संभाली। उनके सेवाकाल में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक-2024, महाकुंभ सेवा पदक-2025 सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। अब नैनीताल जैसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके सामने होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News