हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड नम्बर 43 कुसुमखेड़ा क्षेत्र में केशव इनक्लेव मार्ग, छडा़यल सुयाल के मंगला बिहार मार्ग व वासुदेव पुरम के आन्तरिक मार्गों में पीसी द्वारा मार्ग निर्माण का कार्य स्वीकृत लागत रू. 93.32 लाख और अम्बिका बिहार काॅलोनी व वासुदेव पुरम के मुख्य मार्ग का पीसी द्वारा मार्ग निर्माण कार्य स्वीकृत लागत रू.97.59 लाख का शिलान्यास महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, पार्षद पंकज चुफाल, नामित पार्षद राधिका जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान किशोर सिंह, कृपाल सिंह, अंकुर, चन्द्र प्रकाश जोशी, ललित जोशी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप बसेरा, मदन रावत, अजय टम्टा, बीना काण्डपाल, गोपाल बिष्ट, दीपक भट्ट सहित स्थानीय लोगो की उपस्थिति रहे।