हल्द्वानी। शहर की नैनीताल रोड स्थित शहीद मेजर चंद्र शेरखर मिश्रा पार्क में टीन शेड एवं बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य का नगर निगम हल्द्वानी महापौर डॉ० जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने मंगलवार को लोकार्पण किया।
बता दें कि पार्क में हो रहा निर्माण कार्य 15वे वित्त के अंतर्गत हो रहा हैं, जिसकी निर्माण कार्य की लागत 11.38 लाख रुपये हैं। इस दौरान स्थानीय पार्षद धर्मवीर डेविट, व अन्य क्षेत्र की जनता मौजूद रही।






