Saturday, January 31, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

दस-पंद्रह वर्षों में साकार होगा अखंड भारत का स्वप्न: मोहन भागवत

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
April 15, 2022
in देश, हरिद्वार
दस-पंद्रह वर्षों में साकार होगा अखंड भारत का स्वप्न: मोहन भागवत
Share the news

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि आने वाले 10 से 15 वर्षों के भीतर अखंड भारत को लेकर स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद का स्वप्न साकार होने वाला है और ईश्वर की इच्छा से हम सब इसे अपनी आंखों से होता हुआ देखेंगे। डॉ. भागवत ने बुधवार को यहां कनखल में पूर्णानंद आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी दिव्यानंद गिरि की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और श्री गुरुत्रय मंदिर का लोकार्पण के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी गिरिधर, स्वामी विशोकानंद भारती, स्वामी विवेकानंद, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद उपस्थित थे।

सरसंघ चालक ने कहा कि वेदों में आपके जो आधी-व्याधि है व्याधि का तो उच्चारण है और आधी-व्याधि का भी उच्चारण है। उन वेदों का प्रत्यक्ष आचरण करने वाले गुरु होते हैं। उन गुरुओं ने हमारे सामने जो बात रखी है अपने जीवन से रखी है, उसको नित्य स्मरण में रखा है और उसका स्मरण समाज को भी करना पड़ेगा। अर्थात् समाज जब चलेगा तो प्रेरणा संत महात्माओं की ही रहेगी। क्योंकि ईश्वर और हमारे समाज के बीच में सेतु तो संत ही है। उनके द्वारा ही हम ईश्वर को समझते हैं उनके द्वारा ही ईश्वर की इच्छा को समझते हैं ईश्वर ने हमको जो कर्तव्य दिया है उसका प्रबोधन उनके द्वारा ही होता है प्रबोधन से, आचरण से उदाहरण से और अपनी आत्मीयता से समाज को वो ले जाए। उन्होंने कहा, “संत है इसलिए प्रकट नहीं होते, पीछे रहते हैं, संतन को सीकरी का क्या काम । आवत जात पनहियाँ टूटी, बिसरि जाए हरि नाम… ऐसा उनका जीवन रहता है तो हमारे जैसों को बिठा देते हैं सामने और फिर हम पर मढ़ते हैं… फिर मढ़ते तो अच्छा लगा तो वाह वाह वाह … फिर कभी-कभी मार भी खाना पड़ता है, वो भी हमको ही खाना पड़ता है.. उसके लिए हम तैयार हैं।”

यह भी पढ़ें 👉

बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 की मौत: सूत्र

बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 की मौत: सूत्र

January 28, 2026
भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, जिला पूर्ति अधिकारी और पीए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, जिला पूर्ति अधिकारी और पीए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

January 16, 2026
हल्द्वानी रेलवे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई, अब 9 दिसंबर को हो सकती है सुनवाई

बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला फिर टला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 24 फरवरी 2026 तक खिसकी

December 26, 2025
उत्तराखंड की राजनीति में तीखा टकराव, सोशल मीडिया आरोपों पर रविदासी संगठनों ने खोला मोर्चा, सुरेश राठौर और  उर्मिला राठौर पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड की राजनीति में तीखा टकराव, सोशल मीडिया आरोपों पर रविदासी संगठनों ने खोला मोर्चा, सुरेश राठौर और उर्मिला राठौर पर मुकदमा दर्ज

December 25, 2025

डॉ. भागवत ने कहा कि संतों के प्रबोधन के अनुसार समाज को आगे बढ़ने के कार्य में बाधा नहीं पड़े, इसीलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हाथ में डंडा लेकर चौकीदार का कार्य कर रहा है और डॉ. हेडगेवार ने यह काम हमें दिया है। उन्होंने कहा, “आप जो सोच रहे हैं उसको पूरा करने के लिए आपका प्रबोधन, समाज को ऐसा रखना, ये तो चलते रहेगा, उस समय हाथ में डंडा लेकर आपके इस कार्य में बाधा न पड़े ये चौकीदारी का काम डॉ. हेडगेवार ने हमको दिया है.. वो हम करते रहेंगे।”

सरसंघचालक ने कहा, “यह कार्य करते समय हमें थोड़ा बहुत जो बाहर का अनुभव है उसके आधार पर मैं देख रहा हूं कि हम सब लोगों का ये उद्यम चलेगा, मिलकर चलेंगे, बिना झंझट चलेंगे। ईश्वर की इच्छा है, ये होने वाला है। आप चाहो, ना चाहो, ये होने वाला है। हम आपके मन को उसको साकार करने के लिए उद्दत करते रहेंगे।” उन्होंने कहा, “इतना मंतव्यनिष्ठ होकर समाज चले, आप उसको ऐसा चलाएंगे आप अपने उदाहरण से इसको ऐसा बनायेंगे हम हमेशा आपके मंतव्यों को साकार करने के लिए उद्यमरत रहेंगे, समय लगेगा, एकदम सारी बाते नहीं होती जितना बताया गया है मेरे पास बिल्कुल सत्ता नहीं है, इसलिए मेरे पास कभी-कभी सत्ता आ जाती है। मेरे पास कुछ नहीं है, जो है वह जनता के पास है। जनता का अंकुश चलता है। वो तैयार होते हैं तो सबकी चाल बदल जाती है।”

उन्होंने कहा, “जनता को तैयार हम भी कर रहे हैं आप भी करिए। हम उदाहरणस्वरूप बनकर मिलकर ठीक ऐसे ही चलेंगे। ऐसे ही मिलकर चलेंगे, बिना हारे चलेंगे। बिना डरे चलेंगे। सफल होकर चलेंगे। हम अहिंसा की ही बात करेंगे लेकिन हाथ में डंडा लेकर चलेंगे और डंडा दिखने में ऐसा भारी होगा… क्योंकि हमारे मन में कोई द्वेष भाव नहीं है, कोई शत्रुता नहीं है। दुनिया ऐसे ही मानती है। हम क्या करें। दुनिया शक्ति को मानती है। अपनी शक्ति है, होनी चाहिए। दिखनी चाहिए। ये जागरुक रहकर हम चलेंगे और चल ही रहे हैं।”

डॉ. भागवत ने कहा कि इसी गति से चले तभी गणना से काम होने वाला है। हम थोड़ी गति और बढ़ा देंगे तो आपने 20-25 साल कहा, मैं 10-15 वर्ष ही कहता हूँ। उसमें जिस भारत का सपना देखकर हम चल रहे थे वो भारत स्वामी विवेकानंद ने जिसको अपने मनचक्षुओं से देखा था। और जिसके उदय की महर्षि योगी अरविंद ने भविष्यवाणी की थी वो हम इसी देह में, इन्हीं आंखों से अपने इस जीवन में देखेंगे। मेरी शुभकामना भी है, ये आप की इच्छा भी है और हम सबका संकल्प भी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज़- पूर्व विधायक नैनीताल संजीव पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Next Post

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता 01 किलो चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

Next Post
नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता 01 किलो चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता 01 किलो चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-Nivesh_UK.mp4

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
ब्रिडकुल का 3.01 करोड़ बकाया न जमा करने पर अचल संपत्ति नीलाम, 1.16 करोड़ में लगी सर्वोच्च बोली

ब्रिडकुल का 3.01 करोड़ बकाया न जमा करने पर अचल संपत्ति नीलाम, 1.16 करोड़ में लगी सर्वोच्च बोली

January 31, 2026
IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई के तबादले,  जारी किए तैनाती आदेश

January 30, 2026
हल्द्वानी में कूड़ा संकट गहराया, बंद हुआ लिगेसी प्लांट, रोजाना 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका

हल्द्वानी में कूड़ा संकट गहराया, बंद हुआ लिगेसी प्लांट, रोजाना 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका

January 30, 2026
Pre-SIR: उत्तराखण्ड में BLO आउटरीच अभियान तेज, पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Pre-SIR: उत्तराखण्ड में BLO आउटरीच अभियान तेज, पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

January 30, 2026

Recent News

ब्रिडकुल का 3.01 करोड़ बकाया न जमा करने पर अचल संपत्ति नीलाम, 1.16 करोड़ में लगी सर्वोच्च बोली

ब्रिडकुल का 3.01 करोड़ बकाया न जमा करने पर अचल संपत्ति नीलाम, 1.16 करोड़ में लगी सर्वोच्च बोली

January 31, 2026
IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई के तबादले,  जारी किए तैनाती आदेश

January 30, 2026
हल्द्वानी में कूड़ा संकट गहराया, बंद हुआ लिगेसी प्लांट, रोजाना 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका

हल्द्वानी में कूड़ा संकट गहराया, बंद हुआ लिगेसी प्लांट, रोजाना 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका

January 30, 2026
Pre-SIR: उत्तराखण्ड में BLO आउटरीच अभियान तेज, पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Pre-SIR: उत्तराखण्ड में BLO आउटरीच अभियान तेज, पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

January 30, 2026
logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Backlink Paneli Yerden ısıtma Seo hizmeti Yerden Isıtma Bahçelievler Boşanma Avukatı Beylikdüzü Boşanma Avukatı bahcelievler bosanma avukat hukuk surec nafaka velayet huzur adalet beylikduzu bosanma avukat anlasma cekisme arabuluculuk hiz kalite bahcelievler bosanma avukat alan hizmet muvekkil hizli gizli beylikduzu bosanma avukat nafaka velayet mal paylasim unsur yardım destek bahcelievler bosanma avukat guven talep hakim savcı karar surec muvekkil bahcelievler bosanma avukat guven talep hakim savcı karar surec muvekkil beylikduzu bosanma avukat hak mahkeme hizmet kalite dava dosaya bahcelievler bosanma avukat profesyonel guven kalite hizmet mahkeme dava dosya inceleme beylikduzu bosanma avukat nafaka velayet mal paylasim unsur yardım destek matbet betnano marsbahis marsbahis vdcasino