नगर निगम की उदासीनता शहर वासियों पर भारी, कुछ समय की बारिश ने पूरे शहर को किया जलमग्न

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। शहर में कुछ समय की हुई बारिश ने पूरी शहर को जलमग्न कर दिया।
आलम यहां था कि सड़कों पर पानी इतना हो गया कि गाड़ियों के पहिये भी पानी मे डूब गए और तो और गाड़ियों के साईलैन्सरों में पानी भर जाने से भी गाड़िया बीच रोड पर ही बंद हो गई।

Advertisement

इधर शहर के मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र बनभूलपुरा में भी रोडो पर जगह-जगह काफी जल भराव देखा गया।
वही बनभूलपुरा के नई बस्ती वार्ड नं0 26 की गलियों में देखा गया कि जैसे गोला नदी अपने तेज़ बहाव में हो।

उधर कालाढूंगी रोड पर भी पानी का बहाव काफी तेज देखा गया। इस दौरान वहां खड़ी गाड़ियां, मोटरसाइकिल व स्कूटर पानी मे तहरते नज़र आए।

इसकी एक मुख्य वज़ह शहर में बने नाले व नलियों पर हुए अतिक्रमण है। जिसको हटाने में नगर निगम हल्द्वानी ना काम हैं।

नगर निगम की उदासीनता शहर वासियों पर भारी, कुछ समय की बारिश ने पूरे शहर को किया जलमग्न

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News