हल्द्वानी। दीपावली और भैया दूज के शुभ अवसर पर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व प्रकाश, आनंद और सौहार्द का प्रतीक है, जो हमें असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। श्री भट्ट ने जनता से अपील की कि दीपावली को उल्लास और संयम के साथ मनाएं, पर्यावरण की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी क्रम में उन्होंने बताया कि दीपावली के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अस्पतालों और चिकित्सकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। श्री भट्ट ने कहा कि त्योहार के समय किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि दीपावली को पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मनाएं, ताकि त्योहार खुशी के साथ जनसुरक्षा का संदेश भी दे सके।









