हल्द्वानी। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालबीर घुनियाल के प्रथम आगमन पर वार्ड 36 स्थित अंबेडकर पार्क मैदान, दमुवाढूंगा में उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष घुनियाल ने इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, पार्षद विद्या देवी, पार्षद तनुजा जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित आर्य, अजय राजौर, मंडल महामंत्री अरुण टम्टा, पूर्व प्रधान महेश जोशी व विजय चंद्र, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोषपाल मौर्या, भाजपा नेता हृदयेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान शॉल, मालाएं और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।






