रामनगर। स्पा सेंटरों की अनियमित्ताएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने कर्मचारियों का सत्यापन और रजिस्टर में अपूर्ण प्रविष्टि पाये जाने पर रामनगर में स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया, जिनमें दो सेंटरों का चालान कर उन पर जुर्माना लगाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर स्पा सेंटरों में अनियमित्ता पाये जाने पर प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स की एसआई दीपा भट्ट के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने आस्थान मॉल के एन्जल स्पा सेन्टर व अरोमा स्पा सेन्टरों के प्रवेश रजिस्टर में अपूर्ण प्रविष्टि और कर्मचारियों के पहचान पत्र एवं सत्यापन नहीं किया गया था। पुलिस ने स्पा सेंटरों के कर्मचारियों का सत्यापन नहीं होने पर 5-5 हजार का चालान किया।







