एसपी ट्रैफिक ने संभाली यातयात व्यवस्था की कमान, स्कूल संचालकों को दिए निर्देश

हल्द्वानी। शहर की चरमराई यातयात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इन दिनों नैनीताल पुलिस जगह-जगह यातयात से संबंधित गोष्ठी का आयोजन कर जागरूकता अभियान चला रही हैं। तो वही आज बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक यातयात डॉ० जगदीश चंद्र ने ग्राउंड ज़ीरो पर उतरकर नैनीताल रोड बियरशिब स्कूल के पास यातयात व्यवस्था की कमान संभाली और स्कूल कर्मियों से यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने में अपना सहयोग देने की अपेक्षा की।

एसपी ट्रैफिक ने संभाली यातयात व्यवस्था की कमान, स्कूल संचालकों को दिए निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक यातयात डॉ० जगदीश चंद्र ने बताया कि हाइवे पर स्कूल खुलने एवं बंद होने के समय यातयात व्यवस्था दुरुस्त ना रहने की समस्या रहती हैं। उन्होंने कहा कि जिसको देखते हुए स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्तर से यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने में अपना सहयोग दे। उन्होंने कहा यदि स्कूल प्रबंधन यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने में सहयोग नही देता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Read more

Local News