हल्द्वानी। शहर में विद्युत आपूर्ति 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगी। यह बाधा सड़क चौड़ीकरण के चलते कालाढूंगी चौराहा स्थित 33/11 केवी उपसंस्थान के अंतर्गत आने वाली विद्युत परिसंपत्तियों के स्थानांतरण और नई लाइनें बिछाने के कारण उत्पन्न हो रही है। इस दौरान बेस अस्पताल और महिला अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने का काम भी किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, इस अवधि में स्टेशन रोड, आजाद नगर, नैनीताल रोड, गांधी नगर, और बाजार इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ई. प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस असुविधा के लिए विभाग को सहयोग दें ताकि कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।






