आरओ ऋचा ने एआईएमआईएम नेता मतीन को भेजा नोटिस

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/हल्द्वानी। अभी-अभी एक बड़ा समाचार सामने आया है, जहाँ एआईएमआईएम के नेता एवं 59 विधानसभा हल्द्वानी से विधायक प्रत्याशी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को कोविड-19 नियमो व आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा गया है।

Advertisement

आरओ ऋचा ने एआईएमआईएम नेता मतीन को भेजा नोटिस

बताया जा रहा है कि एआईएमआईएम नेता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को शहर के उजाला नगर क्षेत्र में खुले में एक जनसभा की थी, जिसमें करीब 80 से 100 लोग मौजूद थे, लेकिन इस जनसभा की अनुमति जिला निर्वाचन कार्यालय से नहीं ली गई थी, जोकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। जनसभा में मौजूद लोगों के द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार इस जनसभा के फोटो सोशल प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति द्वारा अपलोड किए गए, जिसमे सभा मे शामिल लोगों का कोविड की गाइड के मानकों का पालन नहीं किया गया। जिसको देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ऋचा सिंह द्वारा हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और आपदा अधिनियम एक्ट के तहत नोटिस जारी किया गया है। तय समय पर जवाब दाखिल ना होने पर दंडात्मक कार्यवाही भी हो सकती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News