हरिद्वार पुलिस में फेरबदल, बढ़े दो नए सर्किल

  • तीन राजपत्रित अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने बदले क्षेत्राधिकार, जिले में अब नौ पुलिस सर्किल

,हरिद्वार। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया है। कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से जिले में दो नए पुलिस सर्किल बढ़ाए गए हैं। नए क्षेत्राधिकार निर्धारण के बाद अब जनपद में कुल नौ पुलिस सर्किल होंगे। नए व्यवस्था के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को सर्किल बहादराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी। क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी सर्किल नगर का दायित्व संभालेंगे, जिसमें कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर शामिल हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को सर्किल ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी रहेंगी।

सर्किल सदर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र बलूनी को सौंपी गई है। उनके क्षेत्र में कोतवाली सिडकुल और पुलिस लाइन शामिल की गई है। क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी सर्किल रुड़की की कमान संभालेंगी, जिसमें कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को सर्किल मंगलौर का दायित्व सौंपा गया है। उनके अधीन कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा रहेंगी। क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी को सर्किल लक्सर की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे सर्किल भगवानपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके क्षेत्र में कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला शामिल किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को सर्किल रानीपुर का प्रभारी बनाया गया है। उनके अधीन कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल रहेंगी।

Read more

Local News