जाम से राहत: प्रमुख चौराहों पर रैलियों और प्रदर्शन पर रोक

देहरादून। शहर के प्रमुख व्यस्ततम चौराहों पर आए दिन होने वाले धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैलियों से होने वाली यातायात बाधा को दूर करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने नई व्यवस्था लागू की है। वर्षों से बुजुर्गों, महिलाओं और आम जनता की इस समस्या को देखते हुए अब शहर के प्रमुख छह चौराहों पर इस प्रकार के आयोजन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि आए दिन होने वाले इन कार्यक्रमों के कारण शहर के व्यस्ततम स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी, जिससे आवश्यक सेवाओं के संचालन में बाधा आती थी और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकाला गया है।

जाम से राहत: प्रमुख चौराहों पर रैलियों और प्रदर्शन पर रोक

अब घण्टाघर, गांधी पार्क, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक और बुद्धा चौक जैसे मुख्य स्थलों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली प्रतिबंधित कर दी गई हैं। इसके बजाय, विभिन्न संगठनों और दलों द्वारा सचिवालय कूच और अन्य कार्यक्रमों के लिए परेड ग्राउंड निकट ढुंगा हाउस से कनक चौक और आयकर तिराहा की ओर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है। विशेष परिस्थितियों में धार्मिक शोभायात्राओं और पारंपरिक आयोजनों के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग के साथ बैठक के बाद समय और मार्ग तय किए जाएंगे, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Read more

Local News