देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। आदेश के तहत कई पुलिस उपाधीक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।