![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-17-at-4.57.30-PM-2-1024x768.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/चोरगलिया। उत्तराखंड पुलिस के सौजन्य और रवि रोटी बैंक हल्द्वानी परिवार के सहयोग से थाना चोरगलिया क्षेत्र में 8 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में थाना चोरगलिया क्षेत्र के सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
यह दौड़ रवि रोटी बैंक हल्द्वानी की मुहीम “नशा मुक्त उत्तराखंड, नशा मुक्त हल्द्वानी” का एक आयोजन रही। रवि रोटी बैंक परिवार और उत्तराखंड पुलिस नियमित साझा कार्यक्रम के माध्यम से नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने को लेकर प्रतिबद्ध है।
दौड़ में थाना चोरगलिया पुलिस उपाधीक्षक( प्रशिक्षु) नितिन लोहनी, थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक राजेश जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, हेड कांस्टेबल भगवान सिंह कॉन्स्टेबल, भारत भूषण कॉन्स्टेबल मुकेश नेगी और रवि रोटी बैंक से अध्यक्ष तरुण सक्सेना, गौरव यादव, संजय कुमार आर्या, नीरज मिश्रा, सागर अधिकारी, आशिक़, विशाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-6-1024x758.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-08-19-at-5.44.23-PM-6-1024x680.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)