रेलवे प्रकरण: हज़ारों की तादाद में लोगो ने कड़कती ठंड के बीच मांगी दुआ

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी का बहुचर्चित रेलवे प्रकरण अब दिन प्रतिदिन ज़ोर पकड़ रहा है। मामले में हज़ारों की तादाद में पीड़ितों ने रेलवे प्रकरण को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में कड़कती ठंड के बीच अपने अल्लाह से रो-रो कर दुआ की औऱ रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने की दुआ की।

रेलवे प्रकरण: हज़ारों की तादाद में लोगो ने कड़कती ठंड के बीच मांगी दुआ

बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नम्बर 17 में आज रविवार को रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने के लिए इज़तेमाई दुआ का एहतेमाम किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। मौलाना आसिम ने पुरखुलूस दिल की गहराइयों के साथ अपने अल्लाह की बारगाह में रो-रो कर रेलवे प्रकरण पर दुआ की।

Advertisement

रेलवे प्रकरण: हज़ारों की तादाद में लोगो ने कड़कती ठंड के बीच मांगी दुआ

इधर मस्जिद उमर के इमाम मौलाना मुकीम कासमी ने बताया कि आज रेलवे प्रकरण को लेकर सामूहिक रूप से लोगो ने अपने अल्लाह को राज़ी करने के लिए अल्लाह की बारगाह में रो-रो कर रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने की दुआ मांगी।

Read more

Local News