देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में वाहन के चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने मामले में संज्ञान लेकर वाहन चला रहे सहायक खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार (टिहरी) देवी प्रसाद चमोली को निलंबित करने के निर्देश आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तराखण्ड को दिए।
सीएम के निर्देश पर आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा अपने निजी वाहन से दुर्घटना के आरोपी देवी प्रसाद चमोली सहायक खण्ड विकास अधिकारी विकासखण्ड जाखणीधार को निलंबित कर दिया गया। विदित हो कि देवी प्रसाद चमोली, सहायक खण्ड विकास अधिकारी के निजी वाहन से 24 जून को बौराड़ी नई टिहरी में वाहन से हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।






