हल्द्वानी। उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब की अध्यक्षता में 20 जून (गुरूवार) को सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोग को प्राप्त शिकायती प्रकरणों की जनसुनवाई की जायेगी। सचिव अल्पसंख्यक आयोग जेएस रावत ने बताया कि आयोग को प्राप्त शिकायती प्रकरणो की जनसुनवाई उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब की अध्यक्षता में 20 जून को प्रातः 11 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित की गई है। उन्होने कहा कि सम्बन्धित सभी अधिकारी बैठक में अनिवार्य रूप से सभी सूचनाओं के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि बैठक के उपरान्त उपाध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता भी की जायेगी।

उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग






