सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने बल के कर्मियों को दी बधाई

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के 83वें स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की सुरक्षा में सीआरपीएफ की भूमिका अहम है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सीआरपीएफ के सभी बहादुर कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को बल के स्थापना दिवस पर बधाई। सीआरपीएफ की पहचान उसकी बहादुरी और पेशेवर अंदाज के लिए है। भारत के सुरक्षा ढांचे में इसकी एक अहम भूमिका है। राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में उसकी भूमिका सराहनीय है।’’

Advertisement

सीआरपीएफ देश के सबसे पुराने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एक है और इसके पास देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

आज ही के दिन 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में इसका गठन हुआ था। आजादी के बाद 28 दिसम् बर, 1949 को संसद के एक अधिनियम द्वारा इस बल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नाम दिया गया था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News