नैनीताल। अपने नैनीताल प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज प्रातः कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था के केंद्र माने जाने वाले कैंची धाम में राष्ट्रपति मुर्मु ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल नैनीताल जनपद के लिए गौरव का विषय रहा, बल्कि क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायक क्षण रहा, जिन्होंने इसे आस्था और अध्यात्म से जुड़ा ऐतिहासिक दिन बताया।






