देहरादून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।इस विशेष अवसर पर केंद्र और राज्य के कई वरिष्ठ राजनेता और अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह समेत तमाम आला अधिकारी भी राष्ट्रपति की अगवानी में मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उनके उत्तराखंड प्रवास के दौरान कई आधिकारिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया है।