हल्द्वानी। यूजीसी बिल को लेकर एक बार फिर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। स्वर्ण शक्ति संगठन ने बिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने रामपुर रोड स्थित होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार से यूजीसी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह बिल स्वर्ण समाज के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को शहर में विशाल आंदोलन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत “स्वर्णों की पुकार मत करो अत्याचार” नारे के साथ होगी। आंदोलन के तहत हजारों लोग रामलीला ग्राउंड से रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

आंदोलन के तहत हजारों लोग रामलीला ग्राउंड से रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिसमें व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन, पूर्व सैनिक, ओल्ड पेंशनर्स, पंजाबी सभा, अग्रवाल सभा और छात्रसंघ भी शामिल हैं। संगठन का कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रकाश हरबोला ने कहा कि यह लड़ाई समाज के सम्मान और अधिकारों की है और इसे शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक ढंग से लड़ा जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।







