- शराब परोसने पर 12 महिलाएं भी पुलिस के हत्थे चढ़ी
नैनीताल। ज्योलीकोट के पास डोलमार में होटल रिवर व्यू अवैध रूप से केसीनो खेलने व बार में शराब परोसने की शिकायत पर छापा मारा। पुलिस ने छापा मार कर 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक व्यक्ति वहां से फरार हो गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि होटल रिवर व्यू में अवैध रूप से शराब परोसने और कैसीनो खेलने की सूचना पर सीओ आपरेशन नैनीताल नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। होटल के पास केसीनो व शराब पिलाने का लाईसेंस नहीं था। पुलिस ने छापेमारी में केसीनो खेलने के आरोपी 21 पुरूष व 12 महिलाओं को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इन्होंने होटल को दो दिन के लिए ढाई लाख किराये में लिया था जिसमें 50 हजार रूपये उन्होंने गूगल पेमेंट से कर दिए थे। उनके खिलाफ थाना तल्लीताल में जुआ व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने उनको न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस ने अवैध रूप से होटल में केसीनो व जुआ खिलाने एवं अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में होटल स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की की जायेगी। इस दौरान पुलिस ने पांच लाख अड़सठ हजार की नगदी, केसीनो चिप, 12 शराब की बोतल बरामद किये। सीज हुए वाहनो में क्रेटा कार संख्या यूपी 15 सीएम 9009, स्विफ्ट कार संख्या डीएल 3 सीसीआर 2413, बिना नम्बर की स्कार्पियो और थार संख्या यूके 08 एजेड 8617 शामिल हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह, ताल्लीताल थाना प्रभारी रोहतास सिंह सागर, ज्योलीकोट चैकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार, एएसआई संदीप नेगी, हेड का. शिवराज राणा, कां. राजेन्द्र सिंह मेहरा, अमित कुमार, मब्बू मियां, दिनेश कार्की, सुमन राणा, संगीता, अनूप सिंह, सुनील टम्टा, सोभरन राणा, एसओजी के हेड का. कुन्दन कठायत, त्रिलोक सिंह, कां. अशोक रावत, दिनेश नगरकोटी, भानु ओली शामिल रहे।








