हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में लग रही नुमाइश में बीती दिनों वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं। साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार बीती 20 जुलाई को गांधी आश्रम मुखानी निवासी अजीत सिंह बगडवाल ने नुमाईश में वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद के संदर्भ में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामज़द/अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
इधर एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हल्द्वानी कोतवाल उमेश मलिक के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस–पास के सीसीटीवी कैमरों से छानबीन की एंव मुखबिर की सूचना पर आज 02 आरोपियों देवेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी छडायल सुयाल गैस गोदाम रोड थाना मुखानी और करन मेहरा निवासी तहसील कालौनी रोडवेज के पास थाना हल्द्वानी को टीपी नगर बाईपास रामजाने भोजनालय के पास से गिरफ्तार किया।






