देहरादून। उत्तराखंड में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्धों के सत्यापन के लिए पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूल किया। दून पुलिस के अनुसार बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिए एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आदेशों के क्रम में आज कैंट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत श्रीदेव सुमन नगर में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 43 मकान मालिकों का चालान कर चार लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना किया गया।






