पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित: खनवाल कटान से पूनम, आमखेड़ा से गीता देवी और नयागांव कटान से गजेन्द्र प्रसाद बने ग्राम प्रधान

हल्द्वानी। विकास खंड हल्द्वानी की ग्राम पंचायतों में हुए प्रधान पद के चुनावों के नतीजों ने ग्रामीण राजनीति में नए समीकरण खड़े कर दिए हैं। इस बार खनवाल कटान, चोरगलिया आमखेड़ा और नयागांव कटान पंचायतों से महिला नेतृत्व और युवा शक्ति को स्पष्ट बहुमत मिला है। एच.एन. इंटर कॉलेज हल्द्वानी में हुए खंड स्तरीय मतगणना के बाद तीनों ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित किए गए।खनवाल कटान पंचायत से पूनम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ममता देवी को पीछे छोड़ते हुए 743 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की। पूनम को अनाज की बालियों चुनाव चिन्ह पर मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला, जबकि ममता को 566 मतों से संतोष करना पड़ा। शांतिपूर्ण मतदान और व्यवस्थित मतगणना के बाद पूनम की जीत पर उनके समर्थकों ने नारेबाज़ी और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित: खनवाल कटान से पूनम, आमखेड़ा से गीता देवी और नयागांव कटान से गजेन्द्र प्रसाद बने ग्राम प्रधान
पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित: खनवाल कटान से पूनम, आमखेड़ा से गीता देवी और नयागांव कटान से गजेन्द्र प्रसाद बने ग्राम प्रधान
पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित: खनवाल कटान से पूनम, आमखेड़ा से गीता देवी और नयागांव कटान से गजेन्द्र प्रसाद बने ग्राम प्रधान

वहीं, चोरगलिया आमखेड़ा पंचायत में भी महिला शक्ति का जलवा कायम रहा। यहां गीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों प्रभा बोरा और बीना बोरा को कड़ी टक्कर में हराकर 575 वोटों से जीत दर्ज की। गीता देवी को भी अनाज की बालियों पर लड़ने का लाभ मिला, जिससे ग्रामीण मतदाताओं के बीच उनकी छवि और मजबूत हुई। नयागांव कटान पंचायत से गजेन्द्र प्रसाद ने प्रधान पद पर कब्जा जमाते हुए 389 मत प्राप्त किए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी महेन्द्र कुमार, नितिन आर्या और महेश राम को पीछे छोड़कर साफ बहुमत हासिल किया। गजेन्द्र की यह जीत युवाओं और स्थानीय विकास को प्राथमिकता देने के वादों पर आधारित मानी जा रही है।

Advertisement

Read more

Local News