एक विभाग करा रहा अतिक्रमण, तो दूसरा हटा रहा अतिक्रमण

एक विभाग करा रहा अतिक्रमण, तो दूसरा हटा रहा अतिक्रमण
एक विभाग करा रहा अतिक्रमण, तो दूसरा हटा रहा अतिक्रमण

संवाददाता- अरकम सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के द्वारा फुटकर व्यपारियो के लिए सप्ताह के अधिकतर दिन अलग-अलग जगहो पर साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है। जिसमे से शनिवार के दिन गोलापार-नवीन मंडी बाईपास रोड पर कुमाऊँ के सबसे बड़ा फड़ बाजार लगाया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के द्वारा निगम को हाट बाजार लगाने के लिए उपलब्ध हुई जगह से अलग गोलापार-नवीन मंडी बाईपास रोड पर भी फड़ लगवाए जा रहे हैं। जिससे बाईपास रोड पर गुजरने वाले वाहनों व राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

एक विभाग करा रहा अतिक्रमण, तो दूसरा हटा रहा अतिक्रमण

वही आज 20 नवंबर शनिवार को थाना बनभूलपुरा पुलिस के द्वारा बाईपास पर आवागमन सुचारू रखने के लिए बाईपास पर लगे फड़ो व ठेलो के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमे बनभूलपुरा पुलिस के उप निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल कमल पंत, कांस्टेबल ललित मेहरा, धीरज, हरभजन सिंह राणा ने चालानी कार्यवाही कर 25 लोगो के चालान किए।

एक विभाग करा रहा अतिक्रमण, तो दूसरा हटा रहा अतिक्रमण

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News