हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों की लॉपिंग के लिए शनिवार को हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग नरीमन चौराहे से कॉलटैक्स तक लगभग साढ़े तीन घंटो के लिए बाधित रहेगा, तथा इस समय अवधि में विधुत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। यह जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने दी, और हल्द्वानी से पहाड़ की ओर यात्रा कर रहे यात्रियों के अपील की।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि शनिवार 06.07.24 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक नारीमन चौराहा काठगोदाम के समीप खतरनाक स्थिति में खड़े अवशेष पेड़ों की लॉपिंग की जानी है, जिस कारण काठगोदाम क्षेत्र में नैनीताल मुख्य मार्ग नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे तक यातायात बाधित रहेगा।

सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
उन्होंने कहा इस समय अवधि में हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने जाने वाले समस्त वाहन वाया गौलापार बाईपास हल्द्वानी- वनभुलपुरा मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। साथ ही उक्त अवधि में नारीमन चौराहे के आस-पास के क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।






