केंद्रीय राज्य मंत्री बनकर प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर भट्ट ने शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित कर किया नमन

संवादाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी के शहीद पार्क में पहुंच कर देश की रक्षा के खातिर सीमाओं पर अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया।

रक्षा राज्य मंत्री बनकर पहली बार हल्द्वानी पहुंचे अजय भट्ट ने शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान करार दिया।

गुरुवार को मोदी कैबिनेट में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक में पहुंच कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

इस दौरान मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश की सुरक्षा के खातिर हमारे जवान सीमा पर अपने सर्वाेच्च बलिदान देने से भी नहीं कतराते हैं हमें ऐसे वीर सैनिकों पर गर्व है ।

इस अवसर पर विधायक राम सिह कैडा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रकाश हर्बोला, चन्दन बिष्ट, महेन्द्र अधिकारी, विनीत अग्रवाल, प्रदीप जनौटी, साकेत अग्रवाल, प्रतिभा जोशी, विनीत अग्रवाल, प्रताप बिष्ट व सैनिक पूर्व सैनिक आदि मौेजूद थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री बनकर प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर भट्ट ने शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित कर किया नमन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News