हल्द्वानी। प्रशासन, नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई में वार्ड 60 स्थित पनचक्की की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। उक्त भूमि पहले से ही नगर निगम को पार्क निर्माण हेतु आवंटित है।
अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद अब नगर निगम यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक पार्क का निर्माण करेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और हरित वातावरण का लाभ मिलेगा। नगर निगम का कहना है कि इस क्षेत्र में हरित विकास और सार्वजनिक स्थलों को पुनः संवारना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।






