हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की टीम ने आज शुक्रवार को राजपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला कर छापेमारी की। जिसमें टीम ने लगभग डेढ़ कुंटल प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक ज़प्त की और लगभग 20 हज़ार रुपये की चलानी कार्यवाही की।

बता दें कि छापेमारी में प्राप्त प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक एक घर में रखें दीवान/बेड व अलमारी के अंदर से बरामद की, इसके साथ ही एक अन्य कमरे में भी छुपाई गई प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक भी नगर निगम टीम ने बरामद की। नगर निगम टीम ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करें।






