आशीर्वाद से पहले जनता का काम करें मंत्रीःबल्यूटिया

संवाददाता-अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। कांग्रेस ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के स्वागत को लेकर जन आशीर्वाद यात्रा को महज नौटंकी करार दिया है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कहना है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को स्थानीय सांसद होने के नाते पहले जनता को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने आज तक क्या क्या काम किए। उनका कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी हों या फिर आशा कार्यकत्री, आंगनवाड़ी, उपनल कर्मचारी समेत सभी विभागों में तैनात संविदा कर्मचारी परेशान हैं।

Advertisement

इसके अलावा हल्द्वानी के विकास कार्यों की बात करें तो आज तक आईएसबीटी नहीं बन पाई। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का अभी तक भुगतान नहीं होने से वह चालू नहीं हो सका है। एसटीएच में पीएम केयर्स फंड से चाइनीस वेंटिलेटर भेज दिए गए। किसानों की समस्याएं जस की तस हैं। इसलिए केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट को जनता से आशीर्वाद मांगने से पहले जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया जिससे उनको आशीर्वाद मिल सके।

आशीर्वाद से पहले जनता का काम करें मंत्रीःबल्यूटिया

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News