पेयजल लाइन की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौपा ज्ञापन

पेयजल लाइन की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौपा ज्ञापन

हल्द्वानी। पेयजल लाइन की समस्या को लेकर गुरुवार को दमुआढुंगा वार्ड नं० 37 की जनता ने कांग्रेस नेता हृदयेश कुमार के नेतृत्व में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के वार्ता कर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा कि जल संस्थान द्वारा दमुआढुंगा मित्रपुरम क्षेत्र में डाली जा रही पेयजल लाईन को जनता की आवश्यकता अनुसार डाला जाए। इधर जनता के मांग की है कि जल्द से जल्द रुके हुए काम को शुरू कराया जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन का काम पूरा ना होने की वजह से नहर कवरिंग कार्य और सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ, जिस वजह से आमजनमानस का आवागमन भी बंद है। जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए अधिशासी अभियंता ने तीन दिन के भीतर कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालो में हृदयेश कुमार,वीर सिह बिष्ट, संजय जोशी संजू, योगेन्द्र राजपूत, सुजल सचिन, सौरव कुमार, हर्ष दुर्गापाल, संदीप टम्टा, अमित पांडे, मुकुल प्रताप, सोनू आर्य समेत तमाम युवा उपस्थित रहें।

Read more

Local News